जकार्ता , अप्रैल 28 -- इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पूर्व में स्थित बेकासी शहर में सोमवार देर रात दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 81 अन्य घायल हो गए।

एक समाचार एजेंसी ने रेलवे के अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर खोज और बचाव कार्य जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित