नयी दिल्ली , अप्रैल 30 -- डाक विभाग के अंतर्गत आने वाले सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाले इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक ने स्वयं सहायता समूह बचत खाता आरंभ करने की गुरुवार को घोषणा की।
डाक विभाग का कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय समावेशन बढ़ाना और महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों को बल मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित