नयी दिल्ली , दिसंबर 30 -- 'इंडियाज गॉट टैलेंट' सेमी-फाइनल एपिसोड में मलाइका अरोरा डांस समूह 'क्लासिक क्विंस' के साथ परफॉर्म करने वाली हैं।
अगले साल 04 जनवरी को रात 21.30 बजे प्रसारित होने वाले इस एपिसोड की मलाइका के धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से काफी चर्चा है। इस एपिसोड में समूह के साथ मलाइका बैली डांस करेंगी। जारी प्रोमो में इसे सीजन का सबसे खास प्रदर्शन कहकर हाइलाइट्स किया जा रहा है।
प्रोमो और ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं में जबरदस्त कोरियोग्राफी, जीवंत ऊर्जा से भरा बताया जा रहा है। मलाइका के समूह के साथ बेहतरीन तालमेल ने मंच को लय और सुंदरता के चमकदार उत्सव में बदल दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित