नयी दिल्ली , जनवरी 13 -- प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक और चिंतक स्वर्गीय कृष्ण किशोर पांडेय की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर उनके आलेख संग्रह 'रावण रथी, विरथ रघुवीरा' का लोकार्पण सोमवार शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल एनेक्सी में आयोजित समारोह में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ आलोचक और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक प्रो अजय तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार विवेक शुक्ला, उमेश चतुर्वेदी, विनोद वार्ष्णेय, श्रीपाल जैन आदि गणमान्य लोगों ने पुस्तक का लोकार्पण किया और स्वर्गीय कृष्ण किशोर पांडेय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपनी राय रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित