नयी दिल्ली , अप्रैल 02 -- देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अपने दूसरे ए321एक्सएलआर विमान का परिचालन दिल्ली-इस्तांबुल मार्ग पर करने की घोषणा की है।
एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया 19 अप्रैल से इस मार्ग पर ए321एक्सएलआर विमान का परिचालन शुरू होगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर उड़ान के समय में भी बदलाव होगा। दिल्ली से उड़ान संख्या 6ई 0011 सुबह 7.30 बजे रवाना होगी। वापसी की उड़ान 6ई 0012 स्थानीय समय से अनुसार शाम के 6.20 इस्तांबुल से चलेगी और अगले दिन सुबह 5.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित