नयी दिल्ली , जनवरी 13 -- निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को न्यू ईयर सेल की घोषणा की जिसमें घरेलू मार्गों पर किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है।

इंडिगो ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह सेल 13 से 16 जनवरी तक जारी रहेगी। इसमें घरेलू मार्गों पर सभी कर एवं शुल्क सहित किराया 1,499 रुपये से शुरू होगा। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर किराया 4,499 रुपये से शुरू होगा। साथ ही चुनिंदा 6ई एडऑन पर 70 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

इस ऑफर के तहत 20 जनवरी से 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। बुकिंग यात्रा से कम से कम सात दिन पहले करानी होगी।

इंडिगोस्ट्रेच का किराया चुनिंदा घरेलू मार्गों पर 9,999 रुपये से शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित