अहमदाबाद , दिसंबर 04 -- विमान में बम की धमकी के बाद मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक उड़ान को आपात स्थिति में अहमदाबाद में उतारा गया। अहमदाबाद हवाईअड्डे पर विमान तथा यात्रियों की जांच की जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 058 ने मदीना से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। विमान में 180 यात्री और और छह क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि हैदराबाद एयर पोर्ट पर ईमेल से बम की धमकी मिलने के बाद दोपहर 1200 बजे के आसपास विमान को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतारा गया। सुरक्षा एजेंसियों के साथ चिकित्सकों की टीम, अग्निशमन बल और बम निरोधक दस्ता भी वहां मौजूद था। विमान तथा यात्रियों की जांच की जा रही है।

सूत्रों में बताया कि उड़ान संख्या 6ई 058 ने मदीना से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। हालांकि बम की धमकी मिलने के बाद दोपहर बाद विमान को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतारा गया।

विमान को आपात स्थिति के पूरे प्रोटोकॉल के साथ अहमदाबाद में उतारा गया। सुरक्षा एजेंसियों के साथ चिकित्सकों की टीम, अग्निशमन बल और बम निरोधक दस्ता भी वहां मौजूद था।

एयरलाइंस के एक सूत्र ने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियों को इसके बारे में सूचना दे दी गयी है और प्रोटोकॉल के अनुरूप विमान की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित