श्रीगंगानगर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट के मुख्य अभियन्ता आर के शर्मा को राजस्थान विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ (इंटक) ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इंटक के प्रदेश महामंत्री श्यामसुंदर शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि ज्ञापन में तकनीकी कर्मचारियों को प्राथमिकता से आर-4 क्वार्टर आवंटित करने, कॉलोनी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लाइटें एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने और कर्मचारियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान करवाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गयीं।
उन्होंने कहा कि कहा कि कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। तकनीकी कर्मचारियों को नियमानुसार उचित आवास सुविधा मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा और कॉलोनी में सुरक्षा इंतजाम मजबूत होने से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित