पल्लेकेले (श्रीलंका) , फरवरी 04 -- सैम करन (58) की अर्धशतकीय पारी के बाद जैकब बेथल (चार विकेट) और विल जैक्स (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 12 रनों से शिकस्त दी। इसी साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली।
जैकब बेथेल ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11 रन देकर चार विकेट झटके। उन्होंने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर महीश तीक्षणा (दो) को आउटकर 116 के स्कोर पर श्रीलंका की पारी का अंत कर दिया। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाये। पुथुम निसंका (23), जनित लियानगे (17), कामिंडु मेंडिस (14) और पवन रत्नायके 13 रन बनाकर आउट हुये। विल जैक्स ने जहां शुरुआती विकेट लिये वहीं बेथेल ने अपनी आखिरी आठ गेंदों में चार विकेट लेकर श्रीलंका की पारी का अंत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित