पल्लेकेले , फरवरी 02 -- टॉम बैंटन (नाबाद 54) रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को वर्षा प्रभावित मुकाबले में (डीएलएस पद्धति) से दो गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजये बढ़त बना ली है।

इंग्लैंड ने रविवार रात टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पवन रत्नायके (40), कामिल मिशारा (36), पुथुम निसंका (34), कुसल मेंडिस (32) और चरित असलंका (नाबाद 28) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 189 का स्कोर बनाया। बारिश के कारण मैच कुछ देर के लिए रुका और फिर कम ओवरों के साथ डीएलएस पद्धति से 168 रनों का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट लिये। विल जैक्स, लियम डॉसन और आदिल रशीद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित