श्रीगंगानगर , फरवरी 27 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में मिर्जावाला मार्ग स्थित तपोवन महिला आश्रम में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की सदस्य महिलाओं ने आश्रम में निवासरत बेघर, लाचार और निराश महिलाओं के साथ होली का त्योहार मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से स्वादिष्ट व्यंजन और ताजे फल वितरित किये, जिससे आश्रम की महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रमुख सदस्य स्वीटी जैन, उमा जैन, लक्ष्मी बंसल, रंजूल बंसल, अनीता जैन, मनाली जैन, सरला महिपाल, कनिका जैन, संजना जैन और संतोष लड्ढा और अन्य महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने अपना कीमती समय निकालकर आश्रम की निवासियों के साथ रंगों की होली खेली, गीत गाये और उनके साथ बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित