चंडीगढ़ , मार्च 31 -- पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अनुसूचित जाति से संबंधित 4,572 लाभार्थियों के लिए आशीर्वाद योजना के तहत 23.32 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की गयह है।
डॉ. कौर ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत बरनाला में 125, बठिंडा में 761, फरीदकोट में 87, फिरोजपुर में 266, श्री फतेहगढ़ साहिब में 155, गुरदासपुर में 164, होशियारपुर में 441, लुधियाना में 332 और मानसा में 441 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है। इसी तरह मोगा में 265, पटियाला में 126, पठानकोट में 221, रूपनगर में 293, एस.ए.एस. नगर में 166, एस.बी.एस. नगर में 83, संगरूर में 130, मलेरकोटला में 105 और तरनतारन में 411 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा कम आय वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदक पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार से संबंधित होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित