अलवर , मार्च 10 -- राजस्थान में अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में नरहैट गांव में पिछले दो दिनों से एक आवारा कुत्ते का आतंक मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुत्ते ने दो दिन में करीब आठ महिलाओं एवं छोटे बच्चों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया है, इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। कुत्ते के काटने से हुए घायलों में नवीन सोनवाल, पूनम मौर्य, अनिल सोनवाल सहित अन्य चार लोग शामिल हैं। सभी का अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इनमें सबसे गंभीर मामला पूनम (पांच) का है जिसे निम्स अस्पताल भेजा गया है। पूनम सोमवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खड़ी थी, अचानक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर करके उसके मुंह,होंठ एवं पांव को बुरी तरह से नोच लिया। बच्ची के चिल्लाने पर एक राहगीर ने उसे बचाया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन प्रतापगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने निम्स अस्पताल जाने की सलाह दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्ते को जल्द पकड़ कर ग्रामीणों को राहत दिलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित