चेन्नई , जनवरी 26 -- तमिलनाडु में आवडी चेन्नई स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रमुख प्रयोगशाला लड़ाकू वाहन अनुसंधान तथा विकास स्थापना (सीवीआरडीई) ने सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।
इस मौके पर सीवीआरडीई के वैज्ञानिक और निदेशक जे राजेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया।
श्री कुमार ने इस मौके पर अपने संबोधन में याद दिलाया कि 1950 में आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान लागू हुआ था। भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में बताते हुए उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि भारत के बुनियादी सिद्धांतों को समझने के लिए वे भारतीय संविधान पढ़ें।
कार्यक्रम में मौजूद सीवीआरडीई के वैज्ञानिकों, तकनिशियनों, एडमिन और संबद्ध अधिकारियों, सेवा अधिकारियों, कर्मचारी और सपोर्ट टीम के सदस्यों ने इस खास मौके पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित