चंडीगढ़ , फरवरी 04 -- पंजाब राज्य सूचना आयोग ने एक मामले की सुनवाई के दौरान लुधियाना नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच जोन 'डी' के पी.आई.ओ. कम असिस्टेंट टाउन प्लानर के खिलाफ वारंट जारी किए हैं।

पंजाब राज्य सूचना आयोग के आयुक्त हरप्रीत सिंह संधू ने बुधवार को बताया कि जसवीर सिंह, निवासी गुरु नानक नगर, गांव भोलापुर झब्बेवाल, जिला लुधियाना द्वारा 2023 में दायर अपील में टाउन प्लानर कुलजीत सिंह मांगट के खिलाफ आयोग द्वारा 11 मार्च, 2025 को आयोग परिसर में पेश होने के वारंट जारी किए गए हैं।

श्री संधू ने बताया कि कुलजीत सिंह मांगट इस मामले में अब तक हुई चार सुनवाइयों के मौके पर आयोग की हिदायतों के बावजूद गैर-हाजिर रहे, जिस संबंध में आयोग द्वारा कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित