नवी मुम्बई , जनवरी 12 -- ग्रेस हैरिस (85) और कप्तान स्मृति मंधाना (नाबाद 47) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) महिला ने सोमवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पांचवें मुकाबले में यूपी वारियर्ज को 47 गेंदे शेष् रहते नौ विकेट से हरा दिया।

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 12.1 ओवर में एक विकेट पर 145 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। आरसीबी का एकमात्र विकेट ग्रेस हैरिस गिरा। उन्हें शिखा पांडे ने आउट किया। ग्रेस हैरिस ने 40 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 85 रनों की पारी खेली। वहीं स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों में नौ चौकों की मदद से नाबाद 47 रन बनाये। ऋचा घोष चार रन बनाकर नाबाद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित