मुम्बई , अप्रैल 12 -- फिल सॉल्ट (78), विराट कोहली (50) कप्तान रजत पाटीदार (53) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े। 11वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने फिल सॉल्ट को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को अंत किया। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में छह चौके और छक्के उड़ाते हुए 78 रनों की तूफानी पारी खेली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित