नयी दिल्ली , जनवरी 16 -- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच कराये जाने की अनिश्चितता के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के उपायों के तहत स्टेडियम में एआई निगरानी वाले कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) को भेजे गए एक आधिकारिक प्रस्ताव में आरसीबी ने स्टेडियम में एआई वाले 300 से 350 कैमरे लगाने का सुझाव दिया है। प्रस्ताव के अनुसार एआई वाली प्रणाली केएससीए और लॉ-एनफोर्समेंट एजेंसियों को भीड़ की मूवमेंट, कतारों और अंदर/ बाहर जाने के द्वारों की निगरानी करने में मदद करेगा, साथ ही घटना के समय में अनाधिकृत प्रवेश की भी निगरानी करेगा।

स्टेडियम में मैच की मेजबानी की अनुमति इस बात पर निर्भर है कि केएससीए माइकल डी'कुन्हा कमीशन की सिफारिशों को लागू करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित