आरटीओ कार्यालय में डीएम का औचक छापा, दलालों में मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं पर जताई सख्त नाराज़गीहल्द्वानी,07फरवरी(वार्ता) उत्तराखंड में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी स्थित आरटीओ कार्यालय में औचक छापेमारी कर कार्यालय की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी के अचानक पहुंचते ही आरटीओ कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिसर में सक्रिय दलाल मौके से फरार हो गए, डीएम के इस निरीक्षण को प्रशासनिक सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले रिकॉर्ड रूम का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाईजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दस्तावेजों का सुव्यवस्थित और सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो,जिलाधिकारी ने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से नेम प्लेट और आई-कार्ड लगाने के निर्देश दिए,इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिलने पर डीएम ने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के आदेश दिए, ताकि आम लोग अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित