पटना , फरवरी 05 -- शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत निजी विद्यालयों में कक्षा- एक में नामांकन के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दी गई है।
पूर्व में यह तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी। अभिभावक अब ज्ञानदीप पोर्टल पर 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
नव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 18 फरवरी तक किया जायेगा, जबकि 23 फरवरी को सत्यापित विद्यार्थियों का ऑनलाइन विद्यालय आवंटन किया जायेगा। चयनित विद्यार्थियों का संबंधित विद्यालयों में नामांकन 24 फरवरी से 10 मार्च तक कराया जायेगा।
शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से निर्धारित अवधि के भीतर पंजीयन कराने और बच्चों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा के इस अवसर का लाभ दिलाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित