सुकमा/कोंटा , मार्च 23 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि, मोबाइल फोन, वाहन और जुआ खेलने की सामग्री सहित लगभग 11 लाख 50 हजार 400 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस ने सोमवार को बताया - कोंटा स्थित आर.एस.एन. लॉज में अवैध जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर विशेष पुलिस टीम ने छापेमारी की। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देश पर टीम ने रविवार की देर शाम लॉज में घेराबंदी कर कार्रवाई की। रेड के दौरान पुलिस ने कमरे में चल रहे जुआ फड़ से 22 लोगों को ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख चार सौ रुपये नगद बरामद किए। इसके अलावा 122 गड्डी ताश पत्ती, 108 खुले पत्ते, 18 मोबाइल फोन, दो पेन, एक रजिस्टर, एक चादर, एक चार पहिया वाहन सेल्टास और एक स्कूटी सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस के अनुसार जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 11 लाख 50 हजार 400 रुपये है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अधिकांश आरोपी तेलंगाना और आंध्रप्रदेश राज्य के निवासी हैं, जो कोंटा के आर.एस.एन. लॉज में एकत्रित होकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने लॉज संचालक सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में लॉज मालिक आर. मुरली पिता सत्यनारायण निवासी पुराना बस स्टैंड कोंटा थाना कोंटा जिला सुकमा, के.सी. शेखर पिता जयराम निवासी श्रीनगर कॉलोनी कोत्तागुडेम थाना कोत्तागुडेम जिला कोत्तागुडेम (तेलंगाना), एम. रामकृष्णा पिता नरसिंहाराव निवासी कुनावरम थाना कुनावरम जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), पी. सत्तीबाबू पिता सोमा राजू निवासी एलसी रेड्डी पल्ले पिनपाका मंडल जिला कोत्तागुडेम (तेलंगाना), देशु राजेश पिता सीतारामांजनेलु निवासी 5/1/48/ए भद्राचलम थाना भद्राचलम जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना), सी.एच. प्रताप पिता वेंकट रामैया निवासी पंचायत ऑफिस के पास कुनावरम थाना कुनावरम जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), एच. रामू पिता राजू निवासी बस स्टैंड कुनावरम थाना कुनावरम जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), बाला वेंकटेश्वर राव पिता नरसैया निवासी भगवंदास कॉलोनी भद्राचलम थाना भद्राचलम जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना), के. मुरली कृष्णा पिता श्रीरामुडी निवासी बस स्टैंड के पास कुनावरम थाना कुनावरम जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), रामकृष्णा रेड्डी पिता नारायण रेड्डी निवासी सारापाका बुरगमपाड मंडल जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना), जी. श्रीनु पिता जी. रामू निवासी गोल्लागट्टा एटापाका मंडल जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), के. साई बाबू पिता नीलैया निवासी टेकलबोरा कॉलेज रोड कुनावरम थाना कुनावरम जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), चलपति राव पिता चिरंजीवी निवासी चिंतूर थाना चिंतूर जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), सय्यद इकबाल पिता जाफर निवासी चेरला पोस्ट चेरला मंडल थाना चेरला जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना), पी. नरसिंहाराव पिता प्रकाश राव निवासी तलाडा थाना तलाडा जिला खम्मम (तेलंगाना), पी. श्रीनिवास पिता वेंकय्या निवासी नरसिंहरावपेट थाना तलाडा जिला खम्मम (तेलंगाना), शेख महबूब अली पिता हुसैन निवासी तलाडा थाना तलाडा जिला खम्मम (तेलंगाना), एस. श्रीनिवास प्रसाद पिता कोण्डलराव निवासी कुनावरम थाना कुनावरम जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), कांता राव पिता रामू निवासी चिंतूर थाना चिंतूर जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), टी. बाबजी पिता रामबाबू निवासी जगदीश कॉलोनी भद्राचलम थाना भद्राचलम जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना), नरसा रेड्डी पिता वेंकटेश रेड्डी निवासी यूबी रोड भद्राचलम थाना बुरगमपाड जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना) तथा बी. नंदू पिता श्रीनिवास निवासी इलंदु थाना इलंदु जिला कोत्तागुडेम (तेलंगाना) शामिल हैं।
मामले में थाना कोंटा में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा चार एवं पांच के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित