चंडीगढ़ , फरवरी 02 -- शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत देने का स्वागत करते हुए कहा कि सच की जीत हुई और आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अकाली नेता के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना उजागर हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित