अलवर , दिसंबर 25 -- राजस्थान में अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र पुलिस ने आभूषण की दुकान में नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक अंगद शर्मा ने गुरुवार को बताया कि हेम सिंह ने शिकायत की थी कि उसकी आभूषण की दुकान 60 फुट रोड पर पर है। 17 दिसम्बर को रात में अज्ञात चोर दुकान का शटर तोडकर सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए।

उन्होंने बताया कि इस पर चोरी का मामला दर्ज करके पुलिस दल का गठन किया गया जिसने जांंच के बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश उर्फ मुकला को खैरथल से और मनोज एवं राकेश को रेवाडी से गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद उनके कब्जे से एक किलो 800 ग्राम चांदी की दो सिल्ली एवं 270 ग्राम चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त लोहे की तीन रॉड बरामद की है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों का थाने से लेकर घटना स्थल तक जुलूस निकालकर शिनाख्त परेड करवाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित