भरतपुर , मार्च 09 -- राजस्थान में रणथंभौर बाघ अभयारण्य से निकल कर पिछले कई दिनों से आबादी क्षेत्र के नजदीक इलाकों में दहशत का सबब बने बाघ आरबीटी - 2407 को वन विभाग दल ने सोमवार देर शाम ट्रेंकुलाइज करके जंगल में छोड़ दिया।

वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को होटल नारगढ़ के पास वन विभाग की नर्सरी में पहुंचने के बाद रात के अंधेरे में जंगल का रुख करने वाले बाघ आरबीटी-2407 ने सोमवार सुबह होते ही रामसिंहपुरा गांव खेतों में पहुंचकर हड़कंप मचा दिया। बाघ को खेतों में घूमता देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित