उदयपुर , फरवरी 11 -- राजस्थान में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत गत जनवरी में 894 मामले दर्ज करते हुये 718 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने बुधवार को बताया कि अभियान के तहत जनवरी में दो लाख 34 हजार 371 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित अंग्रेजी मदिरा 622, देशी मदिरा 4921, अवैध मदिरा 5468, बीयर 1052 बोतल सहित एक किलोग्राम भांग को सीज किया गया।

इस दौरान अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 33 दुपहिया वाहन, तीन हल्के चार पहिया वाहन, तीन भारी चार पहिया वाहन एवं एक अन्य सहित 40 वाहनों को सीज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित