रांची, 11अक्टूबर (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची में 12 अक्टूबर को आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा की ओर से विशाल आदिवासी महाजुटान का आयोजन किया जाएगा।

यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पद्मश्री डॉ. राम दयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित होगा, जहां झारखंड के विभिन्न जिलों से लाखों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग जुटेंगे जिसको लेकर तैयारी कर ली गई है ।

आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के अगुवा अजय तिर्की और ग्लैडसन डुंगडुंग ने बताया कि यह महाजूटान आदिवासी समाज के अधिकार, अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा के लिए जूटान होगा।

श्री तिर्की ने बताया कि यह महाजुटान एक आक्रोश रैली के रूप में आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ अपनी एकजुटता और अस्मिता का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत कल सुबह 11 बजे से होगी। इस दौरान राज्य भर से आए आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और धार्मिक नेता उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित