उलानबटार (मंगोलिया) , अप्रैल 02 -- भारतीय बॉक्सर आदित्य प्रताप यादव ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों के 65किग्रा भार वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां खेले गये मुकाबले में आदित्य ने सऊदी अरब के मूसा अलहवसाव को 5-0 से हराया। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान के अब्दुल्लोह मदामिनोव से होगा।
अब तक, विश्वनाथ सुरेश (पुरुष 50किग्रा), सचिन (पुरुष 60किग्रा), प्रिया (महिला 60किग्रा), प्रीति पंवार (महिला 54किग्रा) और दीपक (पुरुष 70किग्रा) ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में अपने शुरुआती दौर के मुकाबले जीत लिए हैं। जादुमणि सिंह (पुरुष 55किग्रा) टूर्नामेंट में अपना मैच पहले ही हार गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित