भरतपुर , मार्च 18 -- राजस्थान के भरतपुर शहर में बुधवार को अपनी जीवनलीला समाप्त करने के इरादे से सुजान गंगा नहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश (45) को नहर में छलांग लगाते देख प्रत्यक्षदर्शियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही किला पुलिस चौकी प्रभारी राकेश मान ने आननफानन में अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर डूबते सतीश को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मानसिक रूप से परेशान बताये गए सतीश को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित