नैनीताल , जनवरी 29 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के आतंकग्रस्त धारी क्षेत्र में गुरुवार को एक और तेंदुआ पकड़ा गया। जनवरी से अभी तक कुल छह तेंदुए पकड़े गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धारी एवं ओखलकांडा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ तीन महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है।
वन विभाग की ओर से तेंदुओं को पकड़ने के लिए धारी और ओखलकांडा क्षेत्र में लाइव कैमरा ट्रैप लगाए हुए हैं। धारी के खुटियाखाल गांव में आज सुबह पिंजरे में एक तेंदुए के फंसने की संकेत मिले।
बताया जा रहा है कि वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नर तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर ले आया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए की।
नैनीताल के धारी और ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुए के हमले में तीन महिलाओं की जान जाने के बाद वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए लगभग 100 कैमरा ट्रैप और 12 पिंजरे लगाए हैं। यह भी बताया गया कि छह जनवरी के बाद से अभी तक दोनों क्षेत्रों में छह तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित