नासिक , फरवरी 10 -- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के उप अभियंता नितिन दत्तात्रेय इंगले को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायत करने वाला सरकारी बिजली ठेकेदार है, जिसने करीब 2.37 करोड़ रुपये की लागत से धड़गांव तालुका के 28 गांवों में एलईडी सौर स्ट्रीट लाइटें लगायी थीं।
आरोप है कि उप अभियंता इंगले ने इस काम का बिल पास करने के बदले 8.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी, जो बाद में आठ लाख रुपये तय हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित