मुंबई , दिसंबर 30 -- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए महायुति के साझा सीट समझौते से नाराजगी जताते हुए इसे 'विश्वासघात' करार दिया और अकेले चुनाव लड़ने की चेतावनी दी है।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा और शिवसेना ने आपस में सीट बांट लिया है। इसमें भाजपा 137 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और शिवसेना 90 पर। महायुति गठबंधन ने आठवले की पार्टी को कोई सीट नहीं दी है। इससे काफी असंतोष फैल गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित