नयी दिल्ली , दिसंबर 29 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1687: मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था।

1703: जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।

1706: पुड्डुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन।

1803: मराठा युद्ध के दौरान सुरजी-अर्जुनगांव की संधि पर हस्ताक्षर, जिससे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों पर नियंत्रण हो गया।

1865: रुडयार्ड किपलिंग का जन्म। वह 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित ब्रिटिश लेखक और कवि थे।

1906: ढाका (अब बंगलादेश) में मुस्लिम लीग की स्थापना हुई।

1922: रूस, यूक्रेन, बेलारूस और ट्रांसककेशिया ने मिलकर सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ का गठन किया।

1943: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर, अंडमान में भारत की आजादी का झंडा फहराया।

1949: भारत ने चीन को मान्यता दी।

1971: प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का निधन।

1975: मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

1979: पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।

1986: ब्रिटिश सरकार ने कोयला खदानों में कैनरी (चिड़ियों) की जगह इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगाने की घोषणा की।

1990: प्रसिद्ध हिंदी कवि, गजलकार दुष्यंत कुमार का निधन।

1996: ग्वाटेमाला में 36 साल का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।

2002: आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।

2006: इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए फांसी दी गई।

2007: स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।

2008: सूर्य शेखर गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीती।

2009: राजेन्द्र अवस्थी का निधन। वह भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित