नयी दिल्ली , दिसंबर 27 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1836- स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1846- आईओवा अमेरिका का 29वां प्रांत बना।

1885 - बंबई (अब मुंबई) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन।

1926 - इंपीरियल एयरवेज ने भारत और ब्रिटेन के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।

1928 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित।

1937- भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का जन्म।

1957- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1966- चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

1974 - पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप में 5200 से ज्यादा लोगों की मौत।

1995 - पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।

2008 - अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन।

2013 - आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित