नयी दिल्ली , जनवरी 27 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1556- मुग़ल शासक हुमायूं की मौत।

1813 - युनाइटेड किंगडम में पहली बार 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' किताब का प्रकाशन।

1835 - पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत।

1860 - ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।

1865 - लाला लाजपत राय का जन्म।

1878 - 'येल डेली न्यूज़' युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।

1887 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।

1909 - भारतीय सेना के प्रथम सेनाध्यक्ष के.एस. करियप्पा का जन्म।

1932 - जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।

1933 - चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।

1935 - आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।

1943 - एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।

1950 - न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।

1961 - एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।

1962 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुंचने में असफल रहा।

1964 - दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।

1986 - कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।

1992 - अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद 'नेशनल लिबरेशन फ़्रंट' ने इस्तीफ़ा दिया।

1997 - चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।

1998 - 'राजीव गांधी हत्याकांड' में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।

1999 - भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।

2000 - अंडर -19 का युवा विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।

2002 - पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण।

2003 - पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़न्त में 42 मरे व कई घायल हुए।

2005 - पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

2008- थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।

2010- बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के पांच हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया।

2013 - जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने।

2017 - भारती मुखर्जी का निधन, वह भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थी जिन्होंने अमेरिका में कई पुरस्कार जीते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित