नयी दिल्ली , अप्रैल 27 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1740 - मराठा साम्राज्य का महान सेनानायक बाजीराव प्रथम का निधन।

1791 - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा का जन्म।

1858 -'बवानी इमली हत्याकांड' - ब्रिटिश औपनिवेशिक बलों ने 52 भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में इमली के पेड़ पर फांसी दी थी।

1910 - इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम वाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।

1937 - इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म।

1943 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए।

1945 - इटली के देशभक्त सैनिकों द्वारा तानाशाह मुसोलिनी एवं उनकी पत्नी (रखैल) की गोली मारकर हत्या।

1955 - भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी टी. वी. सुन्दरम अयंगर का निधन।

1964 - जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।

1981 - भारत की सत्रहवीं लोकसभा की सांसद एवं नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे युवा मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्म।

1995 - दक्षिण कोरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लोगों की मौत।

1999 - अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा, विश्वभर में हज़ारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प किया।

2001 - पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।

2002 - बुकर पुरस्कार का नया नाम 'मैन बुकर प्राइज फ़ॉर फ़िक्शन' रखा गया, पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया।

2003 - दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।

2004 - थाबोम्बेकी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। थाइलैंड में पुलिस चौकी पर हमले में 122 लोगों की मृत्यु।

2007 - श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना।

2008 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।

2022 - बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय और अंग्रेज़ी फिल्मों में अभिनय करने वाले, टेलीविजन और फिल्म अभिनेता सलीम गौस का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित