नयी दिल्ली , फरवरी 20 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है1795 - डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंपा।

1842 - अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।

1848 - कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित।

1896 - कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म।

1907 - अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।

1914 - बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ।

1916 - प्रथम विश्व युद्ध में फ़्रांस में बर्डन की लड़ाई भड़की।

1919 - बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की म्यूनिख में हत्या।

1925 - न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।

1943 - ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।

1946 - मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।

1948 - स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।

1959 - प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।

1963 - सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।

1973 - सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो बई।

1974 - युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।

1975 - राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।

1981 - नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।

1986 - दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।

1990 - कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।

1991 - अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।

1992 - चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।

1996 - हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से 'ब्लेक होल' के अस्तित्व का पता चला।

1998 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन।

1999 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।

2000 - भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।

2001 - सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।

2004 - लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

2005 - स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।

2008 - अनिल अंबानी की 'रिलायंस कम्यूनिकेशन' ने यूगांडा की कंपनी 'अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट' का अधिग्रहण किया।

2009 - हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।

2010 - बैडमिंटन में भारत की पहली तथा दुनिया की सातवीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दुनिया की नंबर आठ खिलाड़ी झोउ मि को 14-21, 21-10, 23-21 से 50 मिनट में पराजित कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप (एशिया जोन क्वॉलिफायर) में अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 3-2 से हरा दिया।

2013 - भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों में 17 लोगों की मौत, 119 घायल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित