नयी दिल्ली , अप्रैल 20 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1451 - लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी खां दिल्ली का शासक बना।

1526 - पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर ने लोदी वंश के अंतिम शासक इब्राहिम लोदी को मार गिराया।

1572 - फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर।

1654 - इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।

1720 - बाजी राव प्रथम पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।

1739 - स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1782 - थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना।

1895 - अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर पैनटॉप्टिकान का प्रदर्शन किया गया।

1910 - टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे संजीदा किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन।

1926 - इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म।

1938 - मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।

1941 - यूनान ने नाजी जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।

1945 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के बाहरी इलाकों पर कब्जा किया।

1960 - ब्राजीलिया ब्राजील की राजधानी बनी।

1967 - यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।

1975 - दक्षिण वियनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।

1987 - श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।

1996 - भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।

2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।

2007 - वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने वनडे क्रिकेट से सन्यास लिया।

2013 - आंकड़ो की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्तला देवी का निधन।

2015 - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी बल्लभ पटनायक का निधन।

2021 - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद शंख घोष का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित