नयी दिल्ली , जनवरी 16 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।

1595: फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1601 : मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद्य किले में प्रवेश किया।

1706: अमेरिकी लेखक बेंजामिन फ्रेंकलीन का जन्म हुआ था।

1917 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता तथा बाद में सक्रिय राजनीति में आकर सफलता हासिल करने वाले एम जी रामचन्द्रन का जन्म।

1918: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देश कमाल अमरोही का जन्म हुआ था।

1923 : हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का जन्म।

1941 : सुभाष चन्द्र बोस ब्रिटिश हुकूमत को गच्चा देकर कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए।

1942: पूर्व हैवीवेट चैंपियन अमेरिकी बॉक्सर मोहम्मद अली का जन्म हुआ।

1943: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और यूएस प्रेसिडेंट फ्रैंकलिन रूसवेल्ट की मोरक्को में मुलाकात की।

1945 : हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्म।

1946 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक ।

1948 : नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत।

1979: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1987 : टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत।

1989 : कर्नल जे के बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।

2007: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल बेवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।

2010 : भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।

2013 - इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोग मारे गये।

2014: अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन। हिंदी और बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकीं सुचित्रा एक्ट्रेस मुनमुन सेन की मां थीं।

2020: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित कर किया। यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार दो बजकर 35 मिनट पर किया गया। यह इसरो का साल 2020 का पहला मिशन था। प्रक्षेपण के लगभग 38 मिनट 25 सेकंड बाद सैटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया।

2020: पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बापू नाडकर्णी का निधन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित