नयी दिल्ली , मार्च 12 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1781 - खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने यूरेनस ग्रह का पता लगाया।

1800 - मराठा साम्राज्य को अपनी योग्यता से शिखर पर पहुंचाने वाले राजनेता नाना फडणवीस का निधन।

1878 - भारतीय भाषाओं के लिए देसी प्रेस अधिनियम :वर्नाकुलर प्रेस एक्ट: पारित किया। इसके अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका को अंग्रेजी पत्र के रूप में प्रकाशित किया जाने लगा।

1881 - रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या।

1892 - बॉम्बे-तांसा वाटर वर्क्स को खोला गया।

1940 - पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर को लंदन में उधम सिंह उर्फ मोहम्मद सिंह आजाद ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसे 1919 के जलियांवाला बाग के नरसंहार के प्रतिशोध के तौर पर देखा गया।

1956 - न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की।

1963 - विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान किया गया।

1971 - हिंदी के प्रसिद्ध कवि आत्मा रंजन का जन्म।

1980 - एक युवा राजनेता वरुण गांधी का जन्म।

1992 - तुर्की में आये भूकंप से करीब 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

1997 - मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया।

1999 - शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने।

2002 - राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ, सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।

2003 - इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।

2004 - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत ख़ाँ का निधन।

2008 - राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' और पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।

2009 - सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।

2013 - कैथोलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन2014 - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ एस. मल्लिकार्जुनैय्या का निधन।

2018 - छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवानों की मौत।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित