नयी दिल्ली , मई 11 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1459 - जोधपुर की स्थापना हुई।

1666 - पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।

1689 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया।

1915 - क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।

1925 - उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।

1942 - आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।

1965 - इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।

1999 - रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।

2002 - मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।

2007 - पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल हुए। 2008 - जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया। चीन के सिचुआन में भूकंप से 69 हजार से अधिक लोगों की मौत।

2010 - बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फाँसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित