नयी दिल्ली , अप्रैल 07 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:1801: रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में १२८ यहूदियों की मौत।1831 प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इग्लैंड पहुंचे।
1857: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, मंगल पांडे को बैरकपुर में फांसी दी गई।
1859: जर्मन फिलॉस्फर एडमंड हुसेरेल का जन्म। उन्हें फिनॉमलॉजी का जनक माना जाता है।
1892: प्रसिद्ध कनाडाई-अमेरिकी मूक फिल्म अभिनेत्री मैरी पिकफोर्ड का जन्म।
1894: राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का निधन।
1905: दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता हेलेन जोसेफ का जन्म।
1924: शास्त्रीय संगीत गायक कुमार गंधर्व का जन्म।
1929: भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में बम फेंककर अंग्रेजों को चुनौती दी।
1950: भारत और पाकिस्तान के बीच अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए 'लियाकत-नेहरू समझौता' हुआ।
1973: महान स्पेनिश चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन।
1983: तेलुगु फ़िल्म अभिनेता अल्लु अर्जुन का जन्म।
1988: जनरल वेंग शांग कुन चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 हरियाणा गण परिषद का कांग्रेस में विलय।
2000: गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारम्भ।
2013: ब्रिटेन की पूर्व महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का लंदन में निधन।
2013: सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में 163 लोगों की मौत और 50 हजार लोग विस्थापित।
2020: देश में कोरोना संक्रमित मामले 5,700 के पार।
2023: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर से सुखोई-30 एमकेआई विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित