नयी दिल्ली , फरवरी 05 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1715 - स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
1778 - ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
1788 - मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
1819 - सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1833 - ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
1899 - स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।
1911 - अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
1918 - तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
1922 - कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर क़ब्ज़ा किया।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
1959 - सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
1968 - फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन आेलंपिक खेल शुरु।
1985 - ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
1989 - पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।
1993 - टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।
1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
1997 - इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।
1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
2001 - वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।
2003 - अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग।
2005 - जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।
2007 - अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।
2008 - भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष 2008 के विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया।
2017- वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।
2022 - 'भारत रत्न' से सम्मानित मशहूर भारतीय पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का निधन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित