नयी दिल्ली , अक्टूबर 09 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब आजादी का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा तब देश का हर क्षेत्र में पहले नंबर पर हो ऐसी रचना करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

श्री शाह ने गुरुवार को यहाँ सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में सरकार की लगभग 1816 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद कहा कि देश को सुशासन शब्द पहले सुना करते थे उसे ज़मीन पर उतारने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली के लोगों को बताने आया हूं कि इस बार यह आपके लिए दोहरी दिवाली है। हमने जीएसटी कर की दरें कम कर दी हैं। 395 से अधिक वस्तुओं पर कर या तो शून्य कर दिया गया है या पांच प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है।"श्री शाह ने कहा, "श्री मोदी ने आपसे वादा किया था कि हम लोकसभा चुनाव से पहले यमुना सफाई का काम पूरा कर देंगे।" प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए बहुत सारा पैसा चाहिए। श्री मोदी ने कहा, पैसों की चिंता मत करो। जितना भ्रष्टाचार मिटाएंगे और विज्ञापनों को कम करेंगे, यमुना उतनी ही शुद्ध होगी। आज यमुना को शुद्ध करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, न केवल दिल्ली के सामने यमुना को साफ करने का, बल्कि गंगा से मिलने वाली जगह से प्रयागराज तक यमुना को साफ करने का प्लान तैयार हो गया है। मां यमुना की कृपा से, यमुनोत्री से प्रयागराज तक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, इन सभी राज्यों में भाजपा सरकार बन गई है। इसका मतलब है कि मां यमुना की कृपा से यमुना को साफ करने का रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने कहा कि कहा कि जब मनमोहन सिंह की सरकार सत्ता में आई थी, तो दो लाख रुपये से अधिक आय वाले सभी लोगों पर कर लगाया गया था। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में इस सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया है। यह बदलाव इसलिए संभव हुआ है क्योंकि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री चुना है।

उन्होंने कहा कि आपदा सरकार के शासनकाल में दिल्ली के कचरा पहाड़ 65 मीटर तक पहुंच गए थे। एक जनवरी 2028 को आप कचरा पहाड़ को खोजने भी नहीं पाएंगे। वहां एक बहुत ही सुंदर उद्यान बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित