आजमगढ़, मार्च 5 -- उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के निजामाबाद क्षेत्र में होली खेलने के बाद बुधवार देर शाम गांव के ही पोखरे में नहाने गईं दो सहेलियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर मुस्तफाबाद गांव में बुधवार को होली के पर्व के दौरान पोखरे में डूबने से दो किशोरियों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय अंशिका और 18 वर्षीय शिवांगी के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष निजामाबाद, हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव की रहने वाली अंशिका और शिवांगी दोपहर में परिजनों व दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद शरीर से रंग साफ करने के लिए गांव के पास स्थित एक पोखरे पर गई थीं। नहाते समय दोनों सहेलियां अनजाने में किनारे से गहरे पानी की ओर चली गईं। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों डूबने लगीं और चीख-पुकार मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित