लखनऊ , दिसंबर 09 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जमा किये गये मतदाता पंजीकरण प्रपत्रों को निर्वाचन आयोग के नियम और निर्देशों के अनुरूप सम्बन्धित मतदान केन्द्रों में पंजीकरण किया जाये और आजमगढ़ की सभी विधान सभाओं में छह लाख से अधिक मतदाताओं के नाम डिलीट कर दिये जाने की साजिश की जांच कराई जाये।
जिलाधिकारी को प्रेषित विज्ञापन में यह भी मांग की गयी है कि बस्ती, अमरोहा, कानपुर देहात व बाराबंकी की शिकायतों को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही किया जाये जिससे एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित