फिरोजाबाद , फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार देर रात लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के तहत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 55 के समीप एक स्लीपर बस जो लखनऊ से दिल्ली के लिए जा रही थी अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के साथ ही बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी होते ही यूपीडा और थाना नसीरपर पुलिस अपने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य के बाद घायल यात्रियों को शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित