फिरोजाबाद , जनवरी 16 -- फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को अयोध्या से मथुरा को जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित