आगरा , जनवरी 02 -- उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की दोपहर को फतेहाबाद - बाह मार्ग पर हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई।
मृतक दंपत्ति बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में कार से टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक बलराम और उनकी पत्नी रेखा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के निवासी थे। बाइक पर ही किसी व्यक्तिगत कार्य से आगरा में आए थे। शुक्रवार को दोपहर में बाइक से वापस जाते समय दोनों कार से टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि सड़क के किनारे बिजली का खंबा भी चपेट में आकर टूट गया। इस भीषण हादसे में पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में पति पत्नी की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित