आगरा , फरवरी 02 -- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना सदर क्षेत्र स्थित रोहता गांव में सोमवार को एक 36 वर्षीय महिला का शव पड़ोस में बनी दुकान की सीढ़ियों पर नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव लहूलुहान हालत में था तथा शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे बंद दुकान के बगल में छत पर जाने वाली सीढ़ियों के बीच महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना सदर पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपनी मां के साथ रहती थी और रविवार रात करीब नौ बजे से लापता थी। परिजन व पड़ोसी रात भर उसकी तलाश करते रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खुलासे के लिए सर्विलांस टीम सहित कई टीमों को लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित