आगरा , नवंबर 06 -- सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपक्ष्य में राष्ट्रीय एकता सप्ताह के अंतर्गत आगरा में गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये।

70 जवानों की टोली ने बाइक राइडर ने नेशनल हाईवे 19 के सर्विस पर ऐसे करतब दिखाए जिससे देखने वाले हैरान रह गए। पुरुषों के साथ साथ कई महिला जवान भी हिस्सा थीं और उन्होंने भी बाइक पर करतब दिखाए। करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में अलग अलग तरीके से करतब दिखाये गये। जवानों की ये टोली ग्वालियर से चल कर आगरा पहुंची थी। आगरा के पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित